यूपी में पत्थर से कुचलकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पति से विवाद के बाद लिव इन रिलेशन में रह रही थी युवती

यूपी में पत्थर से कुचलकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पति से विवाद के बाद लिव इन रिलेशन में रह रही थी युवती
X
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद होने के बाद वे किसी अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

उत्तर प्रदेश में हत्या और रेप की घटना की तदाद लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह प्रदेश क्राइम ग्राफ में देश में सबसे टॉप पर है। इस बीच एक और हत्या की घटना सामने आई है, जो बेहद क्रूरता तरीके से किया गया है।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद होने के बाद वे किसी अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

यह घटना झांसी जिले के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटना के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

बेटी ने आरोपी के खिलाफ खोला राज

पुलिस मृतक महिला के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में मृतक महिला की बेटी ने आरोपी के खिलाफ कई राज खोला है। पुलिस की पूछताछ में बेटी ने बताया कि रात में उसकी मां और मुंहबोले पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।

इसके बाद देखते ही देखते यह झगड़ा विवाद में बदल गया। इसी बीच गुस्साए आरोपी बलवीर ने अपनी प्रेमिका नसरीन पर पत्थर से वार कर दिया। यह हमला इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेम संबंध के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक, महिला प्रेमनगर थाना में स्थित कृष्णा नगर की रहने वाली थी। उसकी शादी इकबाल के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। किसी बात को लेकर नसरीन अपने पति को छोड़ दी। इसके बाद वे अपने पति से अलग बेटी के साथ रहने लगी।

इसी दौरान महिला की मुलाकात मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला बलवीर से हुई। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गया। फिर महिला युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। वह झांसी के प्रेमनगर स्थित बौद्ध बिहार में आरोपी के साथ रह रही थी।

Tags

Next Story