UP Suicide Case : सोनी के परिवार को नहीं था रिश्ता मंजूर, शादी से 24 घंटे पहले प्रेमी संग लगाया फंदा, ये 'अधूरी इच्छा' भी की पूरी

UP Suicide Case : सोनी के परिवार को नहीं था रिश्ता मंजूर, शादी से 24 घंटे पहले प्रेमी संग लगाया फंदा, ये अधूरी इच्छा भी की पूरी
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कानपुर के चौबेपुर की है, जहां सोनी ने अपने प्रेमी शिव के साथ गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने जब दोनों का शव लटका देखा तो वहां हड़कंप मच गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती को गांव के ही लड़के से प्यार हो गया। उन्होंने शादी के लिए परिजनों से बात की, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने। उन्हें एतराज था कि लड़का गांव है, इसलिए यह शादी कतई नहीं हो सकती। कहीं बेटी अपनी पसंद से शादी न कर ले, इसलिए आनन-फानन में उसके लिए रिश्ता देखा जाने लगा। परिजनों ने रिश्ता देख शादी तय कर दी, लेकिन बारात आने से 24 घंटे पहले ही ऐसा कुछ हुआ, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवती और उसके प्रेमी का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कानपुर के चौबेपुर की है, जहां सोनी ने अपने प्रेमी शिव के साथ गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने जब दोनों का शव लटका देखा तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सोनी के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

सोनी के परिजनों ने उसकी शादी बिल्हौर के झांसी नवादा में तय की थी। 30 मार्च को बारात आनी थी। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन बारात आने के 24 घंटे पहले सोनी और शिव ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने जब दोनों के शव नीचे उतारे तो सोनी की मांग में सिंदुर भरा दिखाई दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों ने पहले शादी की और उसके बाद यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Tags

Next Story