लखनऊ के घर में जली मौत की अंगीठी, दो मासूमों की मौत

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाली विराट नगर कॉलोनी में शनिवार की सुबह अंगीठी तापते समय भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की वहां मौजूद महिला अपने बच्चों तक को निकाल नहीं सकी। वह चिल्लाते हुए बाहर की तरफ दौड़ी, लेकिन आग की लपटों को देख कोई भी भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने छत को काटकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन करीब दो घंटे तक धुएं और आग के बीच फंसा होने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। आग को पूरी तरह बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।
आलमबाग के विराटनगर स्थित दो मंजिले मकान के प्रथम तल में सचिवालय कर्मी आशुतोष अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान का बेसमेंट पास में रहने वाले चंद्रपाल सिंह को किराए पर दे रखा है। चंद्रपाल ने बेसमेंट में गोदाम बना रखा था, जहां टैंट का सामान रखा था। यहां सनी अपनी पत्नी खुशबू, बेटे शांतनू (4 साल) और ऋतिक (18 महीने) के साथ रह रहा था। शनिवार की सुबह सर्दी ज्यादा होने के कारण खुशबू ने अंगीठी जला रखी थी। इसी बीच पास रखे गद्दों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से भड़की कि खुशबू को अपने बच्चों को बचाने का भी मौका नहीं मिला। वह मदद की गुहार लगाते हुए बाहर की ओर दौड़ी लेकिन भीषण आग को देख कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी छत और दीवार काटकर अंदर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कमरे में इतना धुआं भर गया था कि अग्निशमन कर्मियों को राहत कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर छत के रास्ते घर में घुसे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS