Muzaffarnagar में बाबा टिकैत की जयंती पर मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार, Rakesh Tikait को बताया वर्ल्ड क्लास लीडर

भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती (Mahendra Singh Tikait Jayanti) मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के सिसोली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर टिकैत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर भी तीखे प्रहार किए गए। खास बात है कि महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र राकेश टिकैत को भी वर्ल्ड क्लास लीडर बताकर उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ने का भी आह्वान किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर सिसोली के किसान भवन में विशाल हवन का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, किसान नेताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने आहुति दी। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ नेचर फाउंडेशन के बच्चों ने किसानों की हालत पर लघु नाटक प्रस्तुत करने के साथ ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के बाद विभिन्न नेताओं ने मंच को संबोधित किया।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सबसे पहले श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने पूरा जीवन किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने में गुजारा। उन्होंने मोदी सरकार प्रहार करते हुए कहा कि आज किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। लड़ाई बेईमानों से है। हम संसद के साथ सड़क पर भी किसानों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाकियू नहीं होती तो काले कानून वापस नहीं होते।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रालोद के बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि बाबा टिकैत जी ने हक मांगना सिखाया है। जहा किसी दफ्तर में चपरासी बाहर निकाल देता है। बाबा जी ने आपको हक मांगना सिखाया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगतार सिंह बाजवा ने राकेश टिकैत को वर्ल्ड लीडर बताया। उन्होंने कहा कि हम किसानों की बदहाली के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। हम इससे कभी पीछे नहीं हटेंगे और बाबा टिकैत के मार्ग पर चलते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, स्वामी आर्यवेश कार्यक्रम में सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत, महिला विंग की अध्यक्ष केतकी सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, भाकियू राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर देशवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली सहित हजारों की भीड़ मौजूद रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS