यूपी में मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की पति ने काटी नाक, फिर बताई चौंकाने वाली वजह

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी को मोबाइल पर बात करते देख दराती से उसकी नाक काट दी। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो आरोपी पति वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके कुछ समय बाद आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उससे पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहरा गांव का रहने वाले गजरा गाजियाबाद में नौकरी करता है। लॉकडाउन के चलते वो अपने परिवार के साथ गांव आ गया था। यहां आने के बाद उसने देखा कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा। आरोप है कि बुधवार शाम को पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी कि इसी दौरान रहरा वहां आ गया। पत्नी से गलती यह हुई कि उसने रहरा को देखने के बाद फोन काट दिया। इस पर रहरा का गुस्सा भड़क गया।
रहरा को उसकी पत्नी ने कहा कि वह रिश्तेदार से बात कर रही थी। इस पर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि रहरा ने दराती लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में उसकी पत्नी की नाक का हिस्सा कटकर नीचे गिर गया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी पति फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS