संभल में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्चों समेत कई लोग घायल, पुलिस बल तैनात

संभल में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्चों समेत कई लोग घायल, पुलिस बल तैनात
X
यह मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के सदीरनपुर गांव का है। यहां एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में ईद उल फितर (Eid ul-fitr) की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद (Dispute) हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट हुई और फिर में पथराव (Stone Pelting) के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) शुरू हो गई। इसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुमाबिक यह मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के सदीरनपुर गांव का है। यहां एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। ईद की नमाज के बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर एक समुदाय के दो गुटों में मारपीट हो गई। पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story