यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, मथुरा के पास 4 की मौत, कई घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, मथुरा के पास 4 की मौत, कई घायल
X
दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दर्जनभर लोग घायल हो गए।

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना हूई है। यहां पर दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक व्यक्ति की आगरा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त सभी लोग नींद में थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद खुद डीएम पुलकित खरे और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया। इस मामले पर डीएम ने बताया कि यह बस दिल्ली के नरेला से चलकर बिहार के दरभंगा की तरफ जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। फिर न जाने किस कारण की वजह से बस डिवाईडर से जा टकराई और पलट कर काफी दूर तक चली गई। डीएम ने आगे कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसे की जांच के आदेश डीएम ने दे दिए है, पुलिस की जांच जारी है।

इससे पहले भी हुआ हादसा

इस हादसे से कुछ दिन पहले भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयावह हादसा हुआ था। दरअसल, मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कटवाने के लिए स्विफ्ट कार रूकी थी। जिसके बाद टोल टैक्स के कर्मचारियों की नजर उस कार के पिछले वाले हिस्से पर पड़ी। उन्होंने इस गाड़ी के पीछे बुरी हालत में फंसा हुआ एक शव देखा। इस शव को देखकर लग रहा था कि जैसे कई किलोमीटर तक शव को घसीटा गया है। इस शव के चिथड़े-चिथडे़ हो चुके थे। इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

Tags

Next Story