Mausam Ki Jankari: सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

देश के ज्यादातर हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों (Weather Report) के मुताबिक अगले दो दिनों तक यह ठंड और ठिठुरन बढ़ेगी। इसका असर उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य जैसे- दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में रहेगा। यहां घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही बारिश और शीतलहर (Cold Waves) के आसार है।
वहीं 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर प्रश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों तक पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घंटों तक घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही यूपी के ज्यादातर इलाकों में चक्रवाती हवाओं का रुख बना हुआ है। साथ ही दूसरी ओर दक्षिण कोंकण और गोवा के पास भी इसी तरह का हाल रहेगा।
इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 20 से 21 जनवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 21 से 23 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी व्यापक रूप से बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान तिव्रता के साथ नीचे जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS