मेरठ में दुल्हन ने ससुराल में धमाकेदार एंट्री के लिए की हर्ष फायरिंग, अब पति समेत फरार

उत्तर प्रदेश में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग (Harsh Firing In Uttar Pradesh) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मेरठ (Meerut) से आया है, जहां एक दुल्हन (Groom) ने ससुराल पहुंचने पर धमाकेदार एंट्री के लिए हर्ष फायरिंग (Joy Firing) कर दी। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ तो पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया। अब दुल्हन के साथ ही उसके पति की भी तलाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो वायरल 26 मई का बताया गया है। वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपने पति के साथ कार में बैठी है। इस दौरान उसने हर्ष फायरिंग कर दिया। खास बात है कि किसी ने भी उसकी इस हरकत का विरोध नहीं किया। बताया जा रहा है कि लड़की प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से है।
इस संबंध में एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि हमें वीडियो मिली है, जिसमें दुल्हन हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें तीन सप्ताह पहले सल्तानपुर से भी ऐसा मामला सामने आया था। वायरल वीडियो में सपा नेता रंजीत यादव हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे।
इससे एक दिन पहले सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने महिला सिक्रेटरी और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसी प्रकार पांच दिन पहले बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था। इससे पूर्व भी आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे स्पष्ट है कि ऐसे लोगों को पुलिस के साथ ही सरकार की सख्ती का भी जरा भी खौफ नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS