लखनऊ में पुलिस चौकी के पास मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने लगाया रेप-हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश में रेप और हत्या का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही चार अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप की घटनाएं सामने आई थी। अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
राजधानी लखनऊ में स्थित पुलिस चौकी के पास एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात है कि पुलिस चौकी के पास एक लड़की का शव पाया गया, लेकिन पुलिस तैनात के बावजूद किसी को शव का भनक तक नहीं लगा।
आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। जहां देखा कि एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा था। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना पारा थाना स्थित मोहान चौकी के पास की है।
एक दिन पहले लापता हुई थी नाबालिग लड़की
शव की सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही किशोरी गांव से गायब हो गई थी। इसके बाद लगातार उसकी छानबीन चल रही थी। इस बीच पुलिस चौकी के पास उसका शव बरामद किया गया है।
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ आरोपी ने पहले रेप कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस, परिजनों के बयान के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा का कहना है कि एक दिन पहले 12 साल की किशोरी गायब हो गई थी।
किशोरी सरोषा गांव की रहने वाली थी। इस छानबीन के दौरान उसका शव नहर के किनारे बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS