करौली के बाद गोंडा में पुजारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मंदिर में घुसकर मारी गोली

यूपी के गोंडा जिले में कुछ बदमाशों ने मंदिर में घुसकर एक पुजारी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने मौके पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना इटियाथोक थाना के तिर्रे मनोरमा की है। घायल सम्राट दास गोंडा में स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी है। साथ ही रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक भी है। इसके पहले राजस्थान के करौली जिले में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था।
जमीन पर भूमाफियाओं की नजर
गोंडा जिले का यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमले में शामिल आरोपियों की तलाशी भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए भूमाफियाओं ने कई बार कोशिश की।
इसके पहले भी जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने हमले किए थे। जिसके चलते मंदिर की सुरक्षा के तहत होमेगार्डों की तैनाती की गई थी। बावजूद बदमाशों ने राम जानकी मंदिर में घुसकर पुजारी सम्राट दास को गोली मारी दी। उधर, पुजारी ने प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
यमुना नदी में मिला साधु का शव
पुजारी के बयान पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाशी और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शनिवार बागपत के यमुना नदी से साधु का शव बरामद किया गया है।
साधु की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल साधु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
करौली में पुजारी को जलाया गया था जिंदा
राजस्थान के करौली जिले में कुछ बदमाशों ने एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया था। जहां गुरुवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुेलिस के मुताबिक, बदमाशों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए पुजारी को जिंदा जला दिया गया था।
हालांकि मृतक पुजारी ने अपने बयान में जमीन विवाद का ही मसला बताया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS