आगरा कोर्ट में दिनदहाड़े पुलिस पर हमला करके गैंगस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश, अखिलेश यादव ने कसा तंज

आगरा कोर्ट में दिनदहाड़े पुलिस पर हमला करके गैंगस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश, अखिलेश यादव ने कसा तंज
X
आगरा की सिविल कोर्ट में आज गैंगस्टर विनय को पेशी के लिए लाया गया था। यहां बदमाश आए और पुलिस पर हमला करके उसे छुड़ा ले गए। चारों तरफ नाकाबंदी करने के बाद भी आरोपी हाथ नहीं आए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। पढ़िये क्या कहा...

उत्तर प्रदेश (Agra Pradesh) के आगरा की सिविल कोर्ट (Agra Civil Court) में आज दोपहर को बड़ी घटना हुई है। यहां बदमाशों ने पुलिस पर हमला (Attack On Police) करके पेशी पर लाए गैंगस्टर (Gangster) को छुड़ा लिया और बिना किसी परेशानी के फरार हो गए। हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा है। पुलिस (Agra Police) ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी की, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। उधर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस घटना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के राज में यूपी पुलिस की रक्षा के लिए भी विशेष पुलिस बना दी जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था। मास्टरमाइंड विनय को पेशी के लिए बुधवार दोपहर को जेल से सिविल कोर्ट में लाया गया। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद बाहर ला रहा था ताकि उसे वापस में जेल भेजा जा सके। इस दौरान चार बदमाश आए और सिपाही के सिर पर ईंट मार दी। लहुलूहान सिपाही नीचे गिर गया, जिसके बाद बदमाश आरोपी विनय को छुड़ाकर फरार हो गए।


यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि कोई भी हमलवरों को पकड़ नहीं सका। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी चारों तरफ नाकाबंदी की, लेकिन सुराग नहीं लगा। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही, जिले में नाकाबंदी करा दी। बावजूद इसके अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की सहायता से आरोपियों का पता लगाकर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story