सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विस चुनाव, बीजेपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कसा तंज, जानिये क्या कहा?

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहली बार विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे। उनके चुनाव मैदान में उतरने के फैसले पर जहां सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है, वहीं बीजेपी (BJP) निशाना साध रहे हैं। यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने तो अखिलेश यादव पर तंज भी कसा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन रजा ने कहा कि अखिलेश यादव मन से चुनाव नहीं लड़ने जा रहे, बल्कि भरे मन से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भी चुनाव लड़ने की बात की है तो इसे लेकर उनके पार्टी (सपा) के सदस्य ने भी जरूर सवाल किया होगा कि आप चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे ? उन्होंने कहा कि मुझे यह नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं।
वो(अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि BJP ने CM योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे?:मोहसिन रज़ा,यूपी मंत्री https://t.co/EXS5HCpRaK pic.twitter.com/94DAi1OROf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव आजमगढ़, कन्नौज से या फिर पूर्वांचल की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले दिनों भी अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उन्हें चुनाव लड़ना है तो इसका फैसला भी पार्टी करेगी।
यूपी में कुल 403 सीटें हैं। सपा का दावा है कि यहां पर 400 सीट पर जीत दर्ज करेंगे। यूपी में सात चरणों में मतदान होना है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। इन चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS