UP Vidhan Sabha: आज से शुरू होगा मानसून सत्र, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

UP Vidhan Sabha: आज से शुरू होगा मानसून सत्र, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
X
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) सोमवार से शुरू होगा। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और 18वीं विधान सभा का 5वां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक लाएगी।

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। दोनों सदनों में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने वाली है। यह 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का 5वां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक लाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 समेत कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराएगी। मानसून सत्र (Monsoon Session) हंगामाखेज होने के आसार हैं। सत्र के दौरान विपक्ष कानून व्यवस्था, महंगाई, अपराध, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने पर तैयार है।

देश की सबसे बड़ी विधानसभा

संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा से लोकतंत्र मजबूत होता है। यह देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। यूपी विधानसभा (UP Assembly) की कार्यवाही पूरे देश के विधान मंडलों के लिए एक मानक प्रस्तुत करती है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि सदन में अपना पक्ष शालीनता और संसदीय मर्यादा के साथ रखें और प्रेमपूर्ण वातावरण में बहस करें। नेता सदन के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्र के संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन जनाकांक्षाओं को रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सरकार सभी चर्चा के लिए तैयार

इस दौरान सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश से जुड़े जनकल्याण के सभी मुद्दों और विकास पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार सभी चर्चाओं में भाग लेते हुए सकारात्मक जवाब देगी। साथ ही सुझावों के अनुरूप समाधान निकालने का भी प्रयास करेगी। विगत वर्षों के दौरान अपने विचारों के कारण यूपी विधान सभा की सराहना पूरे देश में हुई है। मानसून सत्र के दौरान हम सबको सदन में अपने आचरण से इस धारणा को और मजबूत करना है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी दल के नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार पूरी गंभीरता के साथ विकास की नई गति पर कार्य करेगी।

जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, अपना दल के नेता राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल सिंह बालियान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद, बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने भी सदन के संचालन में अपनी पार्टी की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

Also Read: UP cabinet ने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 को दी मंजूरी, जल पर्यटन पर की घोषणा

सदन में अपना मौन तोड़ेंगे विधायक

यूपी में 18वीं विधानसभा (Assembly) के सभी सदस्य, जो अभी तक सदन में मौन रहे हैं, उन्हें मानसून सत्र में विधानसभा में पहली बार बोलने का मौका मिलेगा। ऐसे विधायकों की संख्या 39 है। इनमें 23 सदस्य बीजेपी के, 15 सपा और 1 अपना दल के हैं। सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

Tags

Next Story