UP: मुरादाबाद में दबंगों ने परिवार को मारपीट कर उन्हीं के घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में वर्षों से मकान में रह रहे परिवार को दबंगों ने हथियार के बल पर उनके ही मकान से उन्हें बाहर निकाल दिया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के थाना कटघर इलाके का है। ग्राम इमलाक देवीपुरा में पिछले कई सालों से नन्नू खां का परिवार अपने मकान में रह रहा है। 17 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे पीड़ित महिला अफसाना के पति किसी काम से बाहर गए हुए थे।
तभी कुछ दबंगों ने उनके मकान में जबरन दाखिल होकर उनके जमकर मारपीट की। दबंगों के हाथों में धारदार हथियार भी थे। पीड़ित महिला अफसाना ने बताया कि इन दबंग बदमाशों में बलवंत, गजन के अलावा कई अन्य शामिल थे। यह ग्राम शेरूआ अगवानपुर थाना सिविल लाइन के निवासी हैं। इन्होंने मकान में घुसकर मारना पीटना शुरू कर दिया और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर बाहर कर दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने सामान भी घर से बाहर फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे उसके परिवार के लोगों को लाठी डंडों से पीटा। जिससे वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित महिला ने मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले के संबंध में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने अभी तक इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS