UP Weather Today: आगरा का अधिकतम पारा 45°, 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी, जानिये पूरे प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में आगरा (Agra) के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में पांच डिग्री तक का इजाफा हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, अन्य जिलों की बात करें तो वहां भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी है। पश्चिम यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भी लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान आगरा में दर्ज हुआ है। तीन दिन पहले यहां का अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि दो दिन पहले यह तापमान 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 44.2 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो आगरा का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है।
मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरनगर पहले स्थान पर है। यहां का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 5 से 7 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नहीं है।
जानिये किस शहर में कितना अधिकतम तापमान
अलीगढ़ में 43.8, बहराइच में 38.0, बरेली में 38.7, बिजनौर में 38.8, इटावा में 36.8, फैजाबाद में 40.5, फुरसतगंज में 42.7, गोरखपुर में 37.0, हमीरपुर में 42.2, हरदोई में 40.6, झांसी में 44.0, कानपु 41.5, कानपुर एयरफोर्स में 44.6, लखीमपुर खीरी में 39.0, लखनऊ में 41.3, मेरठ में 40.7, मुजफ्फरनगर में 38.8, प्रयागराज में 44.4, शाहजहांपुर में 40.2, सुल्तानपुर में 41.6, वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, अलीगढ़ और महामायानगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया, कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी समेत तीन दर्जन से अधिक जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS