Mulayam Singh Yadav : इस तरह साधना गुप्ता के करीब आए थे शादीशुदा मुलायम सिंह यादव, चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 साल थी और वो पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का एक खास स्थान था। मुलायम सिंह के चाहने वालों की ओर से ऐसा कहा जाता है कि वो दोस्ती निभाने में कभी पीछे नहीं रहे। आज भी उनकी यारी के किस्से लोगों की जुबान से सुन सकते हैं। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग कीर्तिमान रचा था। शिक्षक से लेकर रक्षामंत्री समेत यूपी के मुख्यमंत्री तमाम बार सांसद और विधायक तक का सफर तय करने वाले मुलायम सिंह यादव के जीवन के तमाम ऐसे किस्से हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते थे, लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) की लव स्टोरी काफी समय तक चर्चाओं में रही। यहां तक कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बायोग्राफी बदलाव की लहर में भी मुलायम सिंह यादव और साधना के रिश्ते का जिक्र है। इस किताब में जानकारी दी गई कि है मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। मूर्ति देवी की बीमारी के दौरान साधना उनका ख्याल रखती थी। इसी दौरान मुलायम सिंह और साधना गुप्ता का परिचय हुआ और फिर दोनों एक दूसरे के करीब आते गए।
साधना को 2003 में मिला था पत्नी का दर्जा
अखिलेश की बायोग्राफी बदलाव की लहर के मुताबिक इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी। हालांकि आखिरी समय पर वहां मौजूद साधना गुप्ता ने नर्स को रोक दिया। साधना की वजह से मुलायम सिंह यादव की मां की जिंदगी बच गई। जैसे ही इस बात की जानकारी नेताजी को मिली वो साधना से प्रभावित हो गए और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। इसके बाद समय के साथ दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। जब यह सब कुछ हो रहा था। उस दौरान अखिलेश स्कूल में पढ़ाई करते थे। साल 2003 में अखिलेश की मां और मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हुआ। तो उस समय सार्वजनिक तौर पर मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। इस वजह से अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज भी हुए थे।
सालों तक छुपाकर रखी लव स्टोरी
बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव ने सालों तक अपनी लव स्टोरी को लोगों से छुपाकर रखा था साल। मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के बीच क्या चल रहा है इसके बारें में सिर्फ अमर सिंह जानते थे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि मुलायम सिंह यादव को प्यार हो गया है, लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी साझा नहीं की। अमर सिंह कहते भी तो कैसे क्योंकि मुलायम के घर पर उनकी पहली पत्नी मालती और बेटा अखिलेश भी था। हालांकि साल 1988 में एक साथ कई चीजों में बदलाव देखने को मिला। इस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बनने की रेस में थे और साधना भी अपने पहले पति से अलग रहने लगी थी। उस समय उनकी गोद में एक बच्चा भी था। सिर्फ इतना ही नहीं इन सब के बीच मुलायम सिंह ने अखिलेश को साधना से मिलवा भी दिया था।
चुनाव में दाखिल हलफनामे ने खोले राज
मुलायम सिंह की जिंदगी में सालों तक यह सब कुछ ऐसे ही चल रहा था, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता था। इसी बीच मुलायम सिंह यादव के खिलाफ साल 2005 को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया। दायर किए गए इस हलफनामें में सवाल था कि आखिर 1979 में 79 हजार रुपये की संपत्ति वाली समाजवादी करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए। जांच के आदेश के बाद जब साल 2007 तक पुराने पन्ने खंगाले गए तो सामने आया कि मुलायम सिंह की एक और पत्नी है और एक बच्चा भी है। यह सब 1994 से है, 1994 में साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक गुप्ता ने स्कूल के फॉर्म में परमानेंट रेसिडेंस में मुलायम सिंह का ऑफिशियल एड्रेस लिखा था। मां के नाम के जगह साधना गुप्ता और पिता के नाम के जगह एमएस यादव यानि मुलायम सिंह यादव लिखा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS