झांसी में मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, परिजनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) में आज सुबह एक मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हत्यारे मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ मुंशी को देख इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने दो गोलियां मारी, जिसमें से एक गोली तो सीधे पेट से आरपार हो गई। घायल हालत में मुंशी ने आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दतिया गेट बाहर के एवन कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय फजल अहमद पुत्र जमील अहमद कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी था। मृतक के छोटे भाई नजर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का एक महिला से संबंध चल रहा था। दोनों छह साल तक साथ में रहे। उस महिला के पास दो बच्चे हैं। बाद में किसी बात पर झगड़ा हुआ तो महिला ने उसके भाई पर उत्पीड़न करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर केस दर्ज करा दिया। इस पर फजल को जेल हो गई। 7 माह जेल में रहने के बाद फजल की नवंबर 2021 में हाईकोर्ट से जमानत हुई थी।
नजर ने बताया कि फजल और महिला के नाम दो प्लॉट और एक मकान है। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। उसने बताया कि फजल ने आज जब गोली मारी गई तो उसने मुझे फोन पर बताया कि कल्ला उर्फ कालीचरण ने गोली मारी है। नजर ने कहा कि करीब 20 दिन पहले भी फजल पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस को शिकायत दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। शुक्रवार को फजल ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था और आज उसकी हत्या कर दी गई।
बाइक पर सवार होकर आए थे हत्यारे
पुलिस ने बताया कि यह वारदात डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के पास हुई है। पीछे से बाइक पर आ रहे बदमाशों ने फजल को दो गालियां मारी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था। सूचना मिलते ही नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी अभी हाथ नहीं आए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS