Presidential Election: एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी लखनऊ, गैर भाजपाई दलों से भी मांगेगी समर्थन, जानिये इसकी बड़ी वजह

देश के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आठ जुलाई यानी कल शुक्रवार को लखनऊ (Lucknow) पहुंचेगी। यहां पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू जहां भाजपा (BJP) के सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी तो वहीं गैर भाजपाई दलों से भी समर्थन मांगेंगी। एनडीए (NDA) की बैठक लखनऊ के लोकभवन (Lok Bhawan) में होगी, जहां इस पर रणनीति पर चर्चा होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए जहां एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हैं। राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका बेहद खास निभाता है। दरअसल, विधायक के एक वोट का अंक 208 और सांसद के वोट का अंक 700 है। भाजपा और सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर एनडीए के दलों से समर्थन मांगेंगी तो वहीं गैर भाजपाई दलों से भी समर्थन मांगेंगी।
यूपी की बात करें तो बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि बहुजन समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज के अभिन्न अंग होने के नाते ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। बीएसपी ने यह फैसला स्वतंत्र होकर निडरता से िया है। यह फैसला न तो सत्ताधारी एनडीए के पक्ष में है और न ही विपक्षी यूपीए के खिलाफ। उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में है क्योंकि नामांकन भरने के दौरान अखिलेश यादव उस दौरान मौजूद रहे थे।
देश भर के जनप्रतिनिधियों के कुल वोटों 10,86,431 का 14.88 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू यहां से ज्यादा से ज्यादा संख्या में समर्थन प्राप्त करना चाहती हैं। शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू के सम्मान पर सीएम के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। साथ ही लखनऊ के लोकभवन में एनडीए की बैठक होगी। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS