नई नवेली दुल्हन को घर छोड़कर शादी में गया था परिवार, वापस लौटे तो बहु की इस गंदी हरकत को देख चौंक गए सभी

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार शादी में शरीक होने गया तो पीछे से नई नवेली दुल्हन ने ऐसा गंदा काम कर दिया, जिसके बारे में जानने के बाद ससुरालियों के पांव तले जमीन निकल गई। ससुराली अब पुलिस के पास पहुंच गए हैं। हालांकि दुल्हन के मायके वाले तमाम आरोपों से इनकार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगरा के एत्माद्दौला इलाके में रहने वाले नेमीचंद ने अपने बेटे रामलखन की शादी पंजाब के एक शहर में रहने वाली खुशबू से की थी। नेमीचंद का आरोप है कि वे गुरुवार को परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। घर में केवल खुशबू थी। जब घर लौटे तो देखा कि खुशबू गायब है और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। नेमीचंद ने आरोप लगाया कि खुशबू घर में रखे 50 हजार रुपये और आभूषण लेकर गायब हो गई है।
मायके वालों ने आरोपों को खारिज किया
पुलिस थाने पहुंचे खुशबू के परिजनों ने अपनी बेटी के ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशबू को उसके ही ससुरालियों ने गायब किया होगा। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पुलिस ने जब दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तो वे खुशबू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सहमत हो गए। संबंधित पुलिस का कहना है कि खुशबू के मिलने पर ही हकीकत सामने आ पाएगी। बहरहाल मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS