नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार आरोपी भी अरेस्ट!

नोएडा (Noida) की पॉश ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने त्यागी के चार साथियों को भी हिरासत में लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि नोएडा पुलिस (Noida Police) श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी का जल्द खुलासा कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत त्यागी का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा था कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी किसान मोर्चा का नेता है, लेकिन बीजेपी ने इसे अपना नेता मानने से इनकार कर दिया था। बीजेपी सांसद महेश शर्मा बीते शनिवार को पीड़ित महिला से मिले और मीडिया के समक्ष दावा किया था कि श्रीकांत त्यागी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा ताकि महिलाओं से अभद्रता करने वालों को सबक मिल सके।
पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि त्यागी को किस स्थान से उसे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस जल्द प्रेसवार्ता कर उसकी गिरफ्तारी और अन्य जानकारियां साझा कर सकती है।
बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को भी यूपी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी और बाकी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद श्रीकांत त्यागी पर शिकंजा कसने लगा।
पुलिस ने जहां श्रीकांत त्यागी की पत्नी समेत चार रिश्तेदारों को हिरासत में लिया था, वहीं त्यागी की लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया था। उधर, विपक्षियों ने जहां महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था। चौतरफा हमले के बाद बीजेपी सांसद महेश शर्मा स्वयं पीड़िता से मिलने पहुंचे और कहा कि श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से लेनादेना नहीं है। उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS