नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, ऐसे आया गिरफ्त में

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, ऐसे आया गिरफ्त में
X
नोएडा पुलिस की 18 टीमें लगातार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी थी। आरोपी उत्तराखंड के ऋषिकेश से फरार हो गया था, लेकिन मेरठ में उसे काबू कर लिया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

नोएडा (Noida) की पॉश ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। त्यागी पिछले चार दिन से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की 18 टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। उसकी लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में मिली, लेकिन दबिश से पहले ही वो फरार हो गया था। देर रात पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली, जिसके बाद उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उसके तीन साथियों को भी अरेस्ट किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत त्यागी का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहा था। इसके बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ शिकंजा कसने लगा। बीते सोमवार को नोएडा अथॉरिटी ने पॉश इलाके में श्रीकांत त्यागी की ओर से कराए गए अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया था। इससे दो दिन पहले बीजेपी सांसद महेश शर्मा बीते शनिवार को पीड़ित महिला से मिले और मीडिया के समक्ष दावा किया था कि श्रीकांत त्यागी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस की 18 टीमें लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस को पता चला कि उसकी लास्ट लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश की है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुका था। इस दौरान पुलिस को पता चल गया कि वो कौन से मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे उसका मोबाइल ऑन हुआ तो पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। पता चला कि श्रीकांत त्यागी मेरठ में है। इस पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छापा मारा और आरोपी श्रीकांत को अरेस्ट कर लिया। नोएडा पुलिस इस संबंध में जल्द ही प्रेसवार्ता करके उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर सकती है।

Tags

Next Story