Cm योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के DM को दी बधाई, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने वाले देश के पहले IAS होंगे सुहास एलवाई

Cm योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के DM को दी बधाई, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने वाले देश के पहले IAS होंगे सुहास एलवाई
X
इस साल अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) को लेकर नोएडा शहर के लिए खास पल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राष्ट्रीय खेल समिति (National Sports Committee) ने इस पुरस्कार के लिए नोएडा के डीएम सुहास एलवाई (DM suhaas elavaee) को नामित किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी (IAS officer) होंगे।

इस साल अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) को लेकर नोएडा शहर के लिए खास पल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राष्ट्रीय खेल समिति (National Sports Committee) ने इस पुरस्कार के लिए नोएडा के डीएम सुहास एलवाई (DM suhaas elavaee) को नामित किया है। आपको बता दें डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी (IAS officer) होंगे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने डीएम सुहास एलवाई को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिलाधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी को निभाते हुए अपने चुने हुए खेल (पैरा बैडमिंटन) में सफलता हासिल करना सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे राज्य का गौरव बढ़ा है। जैसा कि आप को पता ही होगा कि सुहास एलवाई ने इसी साल टोक्यो में हुए पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता था। इसी के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है। वही सुहास एलवाई सहित 35 भारतीय एथलीटों (Indian Athletes) को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार

शिखर धवन (क्रिकेट), अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), भवानी देवी (फेंसिंग), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी परब (मलखंब), अभिषेक वर्मा ( निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी) ), सुमित (हॉकी), नीलकंता शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी) , ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), निषाद कुमार (हाई जंप), प्रवीण कुमार (हाई जंप), शरद कुमार (हाई जंप), सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अंधना (शूटिंग), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी) इन सभी खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में आयोजित किया जाएगा।

Tags

Next Story