Macaroni से मौत! मैक्रोनी खाने से दो भाइयों की हालत बिगड़ी, एक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

कानपुर (Kanpur) के महाराजपुर एरिया के हनिया गांव में कथित रूप से मैक्रोनी (Macaroni) खाने से एक युवक की जान चली गई। डयूटी करके लौटने के बाद दो सगे भाइयों ने मैक्रोनी खाई। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया है, जबकि दूसरे की हालत नाजूक बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, समर सिंह ने बताया कि मोहित और रोहित दोनों डयूटी करते है। ये डयूटी करके बुधवार को घर लौटे थे। दोनों ही भाई टेनरी में नौकरी करने के बाद खेतों पर चले गए। शाम के समय खेत पर ही उनकी मां पुष्पा ने मैक्रोनी बनाई थी। मोहित और रोहित के चाचा समर सिंह ने बताया कि मैक्रोनी खाने के बाद दोनों भाइयों की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद दोनों खेतों से घर आ गए। उसके बाद भी दोनों की और तबियत बिगड़ी तो आनन—फानन में अस्पताल में ले जाया गया। यहां उन्हें हैलट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोहित का हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है। माना जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से जान गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है। जिला प्रशासन की जांच के बाद ही मौत के कारण साफ हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS