सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के इस सवाल का ओपी राजभर ने दिया करारा जवाब, देखिए वीडियो

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के साथ हंगामा भी शुरू हो गया है। बीते सोमवार को सदन के पहले दिन विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए जमकर हंगामा किया है। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी विधानसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा की। हालांकि विधानसभा स्पीकर ने दूसरे राज्य का मुद्दा होने की वजह से मांग को खारिज कर दिया। लेकिन अब सपा का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सपा प्रमुख को जवाब दिया है।
अखिलेश यादव ने सदन में की मांग
बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) का पहला दिन था। इस पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की। अखिलेश ने कहा कि यूपी देश का बड़ा राज्य है, इसलिए सदन में चर्चा होनी चाहिए। इस पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने मुद्दा यूपी का नहीं होने के कारण इस पर मांग को खारिज कर दिया है।
#WATCH | Lucknow| Om Prakash Rajbhar, the founder of SBSP says “...The government is ready to have a discussion on every point, but the opposition is thinking that if they do discussion they’ll be bogged down. All the deeds that Samajwadi Party has done with underdeveloped,… pic.twitter.com/4T4K3nUAGR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2023
मुख्यमंत्री योगी तो राष्ट्रीय नेता हैं
इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक राष्ट्रीय नेता हैं। और चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों में वोट मांगने जाते हैं। ऐसे में उन्हें चर्चा करनी चाहिए। अखिलेश ने सीएम योगी से कहा कि आप राष्ट्रीय नेता बनिए, हम आपके साथ हैं।
सपा पर साधा निशाना
एसबीएसपी के संस्थापक ओपी राजभर ने कहा कि सरकार हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष सोच रहा है कि चर्चा होगी तो फंस जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। वहीं समाजवादी पार्टी ने दलितों और मुसलमानों पर जो अत्याचार किया है, वो सब उजागर हो जाएगा। यही कारण है कि वे चर्चा से भागते हैं। उनके पास मणिपुर के लिए समय है और राज्य के लिए समय नहीं है।
Also Read: UP Politics: योगी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, अखिलेश यादव बोले- ऐसे मंत्री को भगवान सन्मति दे
इन मुद्दों पर हो चर्चा: ओपी राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि हमें इस बात पर चर्चा करने की जरूरत है। जो प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को कैसे राहत प्रदान की जाए। और किसानों को पानी की आपूर्ति व फसल उगाने में कैसे मदद हो। लेकिन समाजवादी पार्टी के युवाओं, किसानों और बेरोजगारों की कोई परवाह नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS