ओपी राजभर राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन से पलटे, बोले- जो अखिलेश कहेंगे, वही करूंगा

ओपी राजभर राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन से पलटे, बोले- जो अखिलेश कहेंगे, वही करूंगा
X
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर पिछले काफी समय से अखिलेश यादव पर प्रहार कर रहे थे, लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के कहे अनुसार ही राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को वोट देंगे। उन्होंने यह बात बलिया में पत्रकारवार्ता के दौरान कही है। इससे पहले राजभर लंबे समय से अखिलेश यादव पर तीखे प्रहार कर रहे थे, लेकिन अब उनके सुर पूरी तरह बदल गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम अभी तक सपा के गठबंधन में शामिल हैं। हमने फैसला किया है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जिसे समर्थन देगी, उसे ही वोट देंगे। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के डिनर कार्यक्रम में शामिल होने से जुड़े सवाल के जवाब पर ओपी राजभर ने कहा कि मेरे पास द्रौपदी मुर्मू जी का फोन आया था और उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि जहां तक राष्ट्रपति चुनाव की बात है तो सपा गठबंधन ने यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया है। हम उन्हें भी वोट देंगे।

बता दें कि इससे पूर्व ओपी राजभर ने आरोप लगाया था कि द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए फोन आया था, लेकिन अखिलेश यादव ने यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से मिलाने के लिए फोन तक नहीं किया। उन्होंने कहा था कि सपा ने सहयोगी दल आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी को यशवंत सिन्हा के साथ बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन हमारी अनदेखी की। उन्होंने सपा से तलाक की बात से इनकार कर दिया था, लेकिन कहा था कि कमजोर कभी तलाक नहीं देता। अगर अखिलेश गठबंधन तोड़ते हैं तो हम भविष्य की नई रणनीति तैयार करेंगे और नए गठबंधन की तलाश करेंगे।

Tags

Next Story