शादी में डांस करते-करते पांच सेकेंड में दूल्हे के फूफा की मौत

वाराणसी में अपने भतीजे की शादी में फूफा डांस कर रहे थे। तभी अचानक वह डांस करते-करते नीचे गिर गए। जब वह नीचे गिरे तो लोगों को लगा कि वह डांस स्टेप कर रहें हैं। जब वह कुछ समय तक नहीं उठे तो परिजन फौरन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई थी, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मृतक का नाम मनोज है। वह वाराणसी के बड़ी पियरी इलाके में रहते थे। मनोज अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मंडुआडीह आए थे। जब भतीजे की बारात लखनऊ के लिए निकलने वाली थी तो उससे पहले सभी डांस कर रहे थे।
उसी समय मनोज भी सबके साथ डांस कर रहे थे। तभी करीब 6-7 मिनट तक डांस करने के बाद मनोज अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। लोकिन पास खड़े लोगों को लगा वह डांस स्टेप कर रहे हैं। इसलिए सभी अपनी मस्ती में मग्न रहे और डांस करते रहे।
लेकिन जब कुछ समय बीत जाने के बाद भी व्यक्ति नहीं उठा तो लोग घबरा गए और उसे उठाने लगे। देखा तो मनोज को होश नहीं था, तभी परिजनों ने फौरन मनोज को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि नाचने के दौरान ही मनोज को कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मनोज की मौत किस वजह से हुई। लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज को किसी भी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम नहीं थी। वहीं परिजनों ने बताया कि मनोज बहुत खुशमिजाज किस्म का इंसान था। उसे डांस करना काफी पसंद था। वह अक्सर पार्टियों में या शादियों में डांस किया करते थे, साथ ही डांस की वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया करते थे। परिजनों ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा यह अचानक कैसे हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS