अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, भाजपा बना रही ये रणनीति

पूर्व पीएम एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर शाम को सीएम आवास पर प्रदेश मंत्रिपरिषद और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक में पंचायत चुनावों व किसानों से संबंधित मुद्दे छाए रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम का लाइवप्रसारण दिखाने की यूपी के प्रत्येक ब्लॉक पर व्यवस्था होगी।
बताया जाता है कि कृषि विभाग इसका नोडल विभाग होगा। जबकि प्रभारी मंत्रियों से भी अपने प्रभार वाले जिलों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराने को कहा गया है। इस दौरान हर ब्लॉक मुख्यालय में बड़े स्क्रीन के जरिये पीएम का सीधा संबोधन प्रसारित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाएगा।
इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए संपर्क संवाद बढ़ाने को कहा है। उन्होंने प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वो अपने आवंटित जिलों में नियमित भ्रमण रहें।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गत दिनों यूपी हुए विधानसभा के उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी मार्च माह के संभावित पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार के साथ विपक्ष के दुष्प्रचार का भी उचित जवाब देने को कहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS