UP Crime: बस्ती में पति को पिलाई शराब, पत्नी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

UP Crime: बस्ती में पति को पिलाई शराब, पत्नी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
X
UP Crime News: यूपी के बस्ती में एक घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर एक महिला का उसके पति के सामने गैंग रेप किया गया और दंपति की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। पढ़िए पूरी खबर...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद आरोपियों ने दंपति को जहर खिला दिया। जिससे दंपति की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। मरने से पहले दंपति ने पुलिस को वारदात के बारे में बयान दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। आरोपियों में एक नबालिग भी शामिल है।

इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, परिजनों को जानकारी मिली थी कि दंपति ने जहर खा लिया है। आनन-फानन में दोनों लोगों को रुधौली के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पातल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे एक बेटी 8 साल, बेटा 6 साल और सबसे छोटी बेटी 18 महीने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक युवक खेती बाड़ी और कार ड्राइविंग का काम करता था। इसी से अपने परिवार का खर्चा चलाता था। हालांकि, यह वारदात उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। बता दें कि गोरखपुर के बगल में ही बस्ती जिला है। सीएम के गृहजनपद के बगल में इस तहर की दिल दहलाने वाली घटना प्रशासन पर एक साथ लाखों सवाल खड़ी करती है। इस वारदात के चलते एक बसा बसाया परिवार उजड़ गया और तीन बच्चे अनाथ हो गए।

एसपी का बयान

मामले की जानकारी देते हुए बस्ती के SP गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने बसंतवाड़ा थाने में 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें एक व्यक्ति नाबालिग है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

दंपत्ति का बेटा वारदात का गवाह

वहीं, इस वारदात के गवाह मृतक दंपत्ति का बेटा है। बेटे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पड़ोस के दो युवक रात को जबरन घर में आए थे। उन लोगों ने शराब ली हुई थी। पिता को खूब शराब पिलाई। शराब पीने के बाद पिता बेसुध हो गए इसके बाद उन लोगों ने मां के साथ बारी बारी से रेप किया। बेटे ने बताया कि उन दोनों इस वारदात का वीडियो भी बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली से सटे इलाकों के हजारों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने दिया नोटिस, जानिये वजह

Tags

Next Story