यूपी पुलिस ने किया सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़, इन विदेशों से लिंक कर लाया गया था भारत

उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद पुलिस को तस्करी मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने साहिबाबाद में सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस तस्करी मामले में पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही विदेश से लाई गई करीब 3 करोड़ की सिगरेट भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल है। फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने ढाई करोड़ से ज्यादा की मार्लबोरो सिगरेट भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि ये सिगरेट दुबई, अबू धाबी, मलेशिया से तस्करी करके भारत लाई गई थी। विदेशों से लाया गया सिगरेट को दिल्ली-एनसीआर में महंगे दामों पर बेची जाती थी।
पुलिस इंस्पेक्टर अनिल शाही ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
गांजे तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार
यूपी पुलिस को इसके अलावा एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यूपी के सोनभद्र जिले की विंढमगंज पुलिस ने लगभग 380 किलोग्राम गांजा बरामद की है। तस्कर आरोपी गांजे को यूपी के रास्ते बिहार लेकर जा रहे थे।
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS