यूपी में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला, दबंगों ने सिपाहियों पर जमकर बरसाई लाठी

यूपी में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला, दबंगों ने सिपाहियों पर जमकर बरसाई लाठी
X
उत्तर प्रदेश में दबंगों ने एक बार फिर खुलेआम पुलिस टीम पर हमला बोला है। दबंगों ने सिपाहियों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए हैं। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दबंगों की खुलेआम आतंक देखने को मिला है। कानपुर के बाद अब सीतापुर जिले में दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। दबंगों ने सिपाहियों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इस घटना में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

बदमाशों ने हमले को अंजाम देकर मौके पर से फरार हो गया। यह घटना सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां दोनों घायल सिपाहियों को मौके पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां के डॉक्टर ने बताया कि एक सिपाही का पैर टूट गया। उधर, दबंगों के हमले को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही इस मामले के खिलाफ केस दर्ज कर 18 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद इन सभी लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जमीनी विवाद सुलझाने गए सिपाहियों पर हमला

बताया जा रहा है कि मानपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक व्यक्ति दीवार का निर्माण करवा रहा था। इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान रामआसरे रास्ते की मांग को लेकर दीवार को बनाने में रोक लगा रहा था। इसके चलते भगौती ने इस मामले की शिकायत थाने में कर दी।

इसी मामले पर मानपुर थाने के दो सिपाही कर्मवीर और प्रदीप जांच के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान रामआसरे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद पुलिस टीम से ही विवाद करना शुरू कर दिया।

इस विवाद के दौरान दबंगों ने सिपाहियों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाया। इस हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए।

Tags

Next Story