कानपुर में बहू को पीटकर घर से निकाला, पुलिस जांच करने पहुंची तो किया जानलेवा हमला, चौकी इंचार्ज समेत 2 गंभीर घायल

कानपुर में बहू को पीटकर घर से निकाला, पुलिस जांच करने पहुंची तो किया जानलेवा हमला, चौकी इंचार्ज समेत 2 गंभीर घायल
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर देहात में रसूलाबाद के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भीखदेव में शनिवार की देर रात एक महिला को ससुरालियों द्वारा पीटकर बच्चों समेत घर से बाहर निकालने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल समर सिंह पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बहू को पीटकर घर से बाहर निकालने वाले ससुरालियों ने मामले की जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज और हेडकांस्टेबल पर भी हमला कर दिया। जानलेवा हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दोनों घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से चौकी इंचार्ज की पिस्टल भी गायब है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर देहात में रसूलाबाद के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भीखदेव में शनिवार की देर रात एक महिला को ससुरालियों द्वारा पीटकर बच्चों समेत घर से बाहर निकालने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और हेड कांस्टेबल समर सिंह पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पहुंचे।

यहां पर महिला के पति रफीक और उसके परिजनों ने चौकी इंचार्ज से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब एतराज जताया गया तो उन्होंने चौकी इंचार्ज पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए हेडकांस्टेबल समर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में एक सरकारी पिस्टल भी गायब बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों की संख्या दस से ज्यादा बताई जा रही है। डीआईजी कानपुर रेंज प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story