बहन के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करना भाई को पड़ा महंगा, दरोगा ने दी तालिबानी सजा

बहन के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करना भाई को पड़ा महंगा, दरोगा ने दी तालिबानी सजा
X
उत्तर प्रदेश के जालौन एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप दरोगा पर लगा है। दरोगा की इस हरकत की शिकायत करना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि दरोगा ने युवती के भाई को तालिबानी सजा दे डाली।

उत्तर प्रदेश(Uttar Pardesh) के जालौन(Jalaun) एक युवती के साथ छेड़छाड़(Eveteasing) करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप दरोगा पर लगा है। दरोगा की इस हरकत की शिकायत करना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि दरोगा ने युवती के भाई को तालिबानी सजा दे डाली। युवती के भाई को दरोगा ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटे आई है। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवती के पिता का कहना है कि दरोगा आशिक मिजाज है। यह अक्सर गांव और स्कूल कॉलेजों के पास लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि करीब दो माह पहले दरोगा ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लड़की का भाई भी इस मामले में अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। जिसकी रंजिश वह मानता आ रहा था। आरोप है कि शुनिवार रात उनका बेटा बाइक पर सवार होकर आ रहा था। उसी दौरान दरोगा उसे थाने ले गया और उसे थर्ड डिग्री दे डाली।

पीड़ित युवती के भाई का कहना है कि दरोगा उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ किया करता था। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी दरोगा पर आशिक मिजाज होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दारोगा के द्वारा की गई मारपीट की शिकायत थानाध्यक्ष से की है। एसपी जालौन रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है। तहरीर लेकर दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Tags

Next Story