मेरठ में पुलिस थाने के बाहर लगाया पोस्टर, लिखा था- बीजेपी समर्थकों का थाने में आना मना, अखिलेश ने ट्वीट किया तो छह गिरफ्तार

मेरठ (Meerut) में एक पुलिस थाने (Medical Police Station) के बाहर बीजेपी सरकार (BJP Government) की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए विवादित पोस्टर (Controversial Poster) लगाने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अभी तक छह आरोपियों को अरेस्ट किया है। यह मामला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट के माध्यम से उठाया था। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि यह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का बुलंद इंकलाब है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल पुलिस थाने के बाहर पोस्टर लगा था, जिसमें लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आना मना है। पोस्टर के नीचे थाना प्रभारी का नाम लिखा था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष यह पोस्टर आया तो उन्होंने इस ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में, सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में, ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!'
ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 27, 2022
सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में
ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल! pic.twitter.com/KaBzD0iq3F
अखिलेश यादव ने जैसे ही यह ट्वीट किया, तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस पहले से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस ट्वीट के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तेज अभियान चला दिया। पुलिस ने सुबह तीन बजे सुभारती के पास एक होटल से छह आरोपियों को इस मामले में अरेस्ट कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर रही है।
पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने एक मामले में बवाल किया था। इसके बाद उन्होंने थाने के बाहर विवादित पोस्टर लगा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि इस दौरान पोस्टर की तस्वीर फोटो वायरल हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS