प्रयागराज में पिता ने बेटी को मारी गोली, वजह हैरान करने वाली, पुलिस आरोपी की तलाश में

प्रयागराज में पिता ने बेटी को मारी गोली, वजह हैरान करने वाली, पुलिस आरोपी की तलाश में
X
यह वारदात प्रयागराज शहर में धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा मोहल्ले की है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग (Love Affairs) से नाराज था, जिसके चलते उसकी जान लेना चाहता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज शहर में धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा मोहल्ले में रहने वाली 18 साल की लड़की का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को इस प्रेम संबंध से ऐतराज था। ऐसे में दोनों कुछ दिन पहले घर छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को दोनों वापस लौटे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इसके बाद किसी ने फायरिंग कर दी, जो सीधे लड़की के कंधे पर जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लड़की ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया कि उसे गोली किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही मारी है। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता वारदात के बाद से फरार है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। लड़का और लड़की एक ही जाति के हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story