UP Rape: दोआबा की बेटी ने चार दिन चले इलाज के बाद तोड़ा दम, शरीर पर लिखी आपबीती

उत्तर प्रदेश में ब्लैकमेल (Blackmail) करके बार-बार दुष्कर्म (Rape) होने से आहत दोआबा (Doaba) की बेटी ने चार दिन दिन चले उपचार के बाद आज दम तोड़ दिया। इन चार दिनों में पुलिस (Police) कई बार पहुंची, लेकिन पीड़िता का बयान दर्ज नहीं कर सकी। बेहद गंभीर हालत में होने के बावजूद उसने अपने शरीर पर आपबीती लिखी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करारी कोतवाली क्षेत्र की किशोरी ने शनिवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। इसी दौरान पड़ोस की महिला वहां पहुंची तो शोर मचाने लगी। उसका शोर देखकर पड़ोसी तुरंत दौड़े और नीचे उतारा। उसे गंभीर हालत के चलते अस्पताल पहुंचाया। उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस रविवार को पहुंची तो लड़की ने अपने शरीर पर आपबीती लिखी।
पुलिस ने बताया कि इस लड़की को पिंडरा सहावनपुर गांव का कलीम पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसने जब पहली बार वारदात की तो उसने वीडियो बना लिया और बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वो पिछले कई दिनों से परेशान थी, जिस कारण उसने सुसाइड करनी चाही। लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, इसके लिए ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS