Afreen Fatima: मास्टरमाइंड जावेद की बेटी आफरीन ने अपनी लोकेशन बताई, ट्विटर पर लिखा, 'लिंचिस्तान'

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपनी लोकेशन की जगह लिखने की बजाय 'लिंचिस्तान' लिखा है। यह कृत्य देश विरोधी माना जा रहा है। उधर, प्रयागराज पुलिस ने फिर से स्पष्ट किया है कि हिंसा में केवल किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। केवल उन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज समेत कई जिलों में 10 जून को जुमे की नमाज के उपरांत हिंसा भड़की थी। प्रदर्शनकारियों ने जहां पुलिस पर पथराव किया तो वहीं कई सार्वजनिक के साथ ही आम लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रयागराज में सबसे ज्यादा हिंसा हुई।
हिंसा मामले में अब तक 337 लोग गिरफ़्तार हुए हैं। आगे इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए सभी फील्ड के अधिकारियों को यह निर्देषित किया गया है कि धर्मगुरूओं और शांतिप्रिय लोगों के साथ चर्चा कर समझाया जाए कि...: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था), लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/61xck1IjUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022
पुलिस ने जावेद मोहम्मद उर्फ पंप को मास्टरमाइंड बताया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण कार्रवाई ढहाने की कार्रवाई में जावेद मोहम्मद का घर भी जद में आ गया। तब से विपक्ष के कई नेता सीएम योगी की सरकार पर हमला बोल रहे थे। वहीं जावेद की बेटी आफरीन फातिमा ने भी बयान दिया था कि उनके घर को निशाना बनाया गया है। कहा गया कि यह घर उनकी मां के नाम थी, लेकिन ढहा दिया गया।
शांति बनी हुई है, एहतियात के रूप में फोर्स तैनात है। मुकदमा दर्ज है, 70 नामजद है। उन्हीं की गिरफ्तारी होगी जो अपराधी हैं जिन्होंने बच्चों को उकसा कर ये सब करवाया है उन पर कार्रवाई नहीं होगी। बेकसूर लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी: अजय कुमार, SSP प्रयागराज, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/42uFO3hI8w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022
अब आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर ऐसा काम कर दिया है, जो कि देश विरोधी कृत्य माना जा रहा है। उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी लोकेशन की बजाय लिंचिस्तान लिखा है। आफरीन के इस कृत्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि फातिमा आफरीन दिल्ली की जेएनयू की छात्रा है। वे जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर भी हैं। वे पहले भी कई सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS