राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज GIS 2023 के समापन सत्र को करेंगी संबोधित, पढ़िये अब तक UP को कितना मिला निवेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज GIS 2023 के समापन सत्र को करेंगी संबोधित, पढ़िये अब तक UP को कितना मिला निवेश
X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। वे दो दिन तक यूपी के दौरे पर रहेंगी। पढ़िये सीएम योगी ने समिट को संबोधित करते हुए क्या कहा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। वे दो दिन तक यूपी के दौरे पर रहेंगी। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। वे आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करने के उपरांत प्रमाण पत्र देंगी। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Global Summit को संबोधित किया। साथ ही, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी समिट को संबोधित किया है। राष्ट्रपति की मौजूदगी में CM Yogi प्रदेश में अब तक इस समिट में आए निवेश के बारे में भी जानकारी देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की कृषि उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र है। हम 20 फीसदी खाद्यान उत्पादन कर देश में नंबर 1 पर हैं। उन्होंने कहा चीनी, दुग्ध उत्पादन आदि में हम देश में नंबर एक पर हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूके के निवेशक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए हैं। भारत और यूके के संबंध सुदृढ़ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इन द्विपक्षी संबंधों की ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

बताया जा रहा है कि इस GIS 2023 में अब तक 18,000 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके बाद राज्य को अब तक 32.92 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। ये गुजरात और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों द्वारा प्राप्त निवेश से बहुत ज्यादा है। इस समिट में आए इतने बड़े निवेश प्रस्ताव के उत्तर प्रदेश में आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 92 लाख रोजगार पैदा होने का अनुमान लगाया गया है।

पर्यटन उघोग को बढ़ाने के लिए निवेश

पर्यटन उघोग को बढ़ावा देने के लिए इस समिट में जापान के होटल ने प्रस्ताव रखे है। जापानी कंपनी ने होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कम्पनी लिमिटेड ने राज्य सरकार के साथ इस संबंध में 7200 करोड़ रूपये के निवेश संबंधी समझौते के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी जो लोगों की आस्था के केंद्र है। अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर का निर्माण चल रहा है, जिससे पर्यटन जगत को काफी लाभ पहुंचने वाला है। इसके साथ ही वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बन जाने के बाद से वहां पर बड़ी मात्रा में पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। इनमें नए होटल बनाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 30 शहरों में होटल खोलने की योजना है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ 75,000 करोड़ रुपये और हिंदुजा समूह के साथ 25,000 करोड़ रुपये के समझौते के बाद निवेश प्रस्तावों के 34 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना जताई गई है।

Tags

Next Story