Presidential Election: एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दोपहर तीन बजे पहुंचेंगी लखनऊ, सांसदों और विधायकों से मांगेंगी समर्थन

Presidential Election: एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दोपहर तीन बजे पहुंचेंगी लखनऊ, सांसदों और विधायकों से मांगेंगी समर्थन
X
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा दौड़ में हैं। कल यानी गुरुवार को यशवंत सिन्हा लखनऊ पहुंचे थे और आज द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंच रही हैं।

देश के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज शुक्रवार दोपहर तीन बजे लखनऊ (Lucknow) पहुंच जाएंगी। शाम पांच बजे द्रौपदी मुर्मू जहां सांसदों और विधायकों से मुलाकात करके अपने लिए समर्थन की अपील करेंगी। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद की दौड़ में तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये...

यशवंत सिन्हा ने केंद्र पर बोला हमला

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है तो वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा दौड़ में हैं। कल यानी गुरुवार को यशवंत सिन्हा लखनऊ पहुंचे थे और सपा कार्यालय में विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो कि संविधान को बचा सके और लोकतंत्र को कायम रख सके। राष्ट्रपति ऐस नहीं होना चाहिए जो कि हमेशा खामोश रहे और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को रोक न सके। उन्होंने दावा किया कि हम संविधान में भरोसा रखते हैं और संविधान की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष के तमाम विधायक और सांसद उनके साथ हैं।

यह है चुनावी गणित

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका खास रहती है। विधायक के एक वोट का अंक 208 और सांसद के वोट का अंक 700 है। भाजपा और सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है। देश भर के जनप्रतिनिधियों के कुल वोटों 10,86,431 का 14.88 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। यही कारण है कि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार यूपी में ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करना चाहते हैं।

Tags

Next Story