किसान के बेटे प्रिंस पटेल ने UP बोर्ड हाईस्कूल में किया टॉप, सेना में जाने का है सपना, जानिए अग्निपथ स्कीम पर क्या कहा

उत्तर प्रदेश बोर्ड (Uttar Pradesh Board) के 10वीं कक्षा (10th Class Result) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसी बीच कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल (Prince Patel) ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता विशुद्ध रूप से उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। प्रिंस बिना किसी कोचिंग के मदद से ये उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने केवल पुस्तकों की सहायता से खुद नोट्स तैयार किए और उन्हें पढ़ा। प्रिंस को 97.66 फीसदी अंक मिले हैं।
उन्होंने गणित और विज्ञान (Maths & Science) में पूरे अंक 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। जोकि गणित और विज्ञान उनका पसंदीदा सब्जेक्ट (Favorite Subject) हैं। मूल रूप से फतेहपुर की बिंदकी तहसील (Bindki Tehsil) के इब्राहिमपुर का रहने वाले प्रिंस कानपुर के मुरलीपुर स्थित अनुभव इंटर कॉलेज ( Anubhav Inter College) में दसवीं कक्षा का छात्र रहे है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। फतेहपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 % अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2022
उन्होंने बताया, "मुझे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी। मैं कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को देता हूं।" pic.twitter.com/e7OJGFDJVI
प्रिंस के पिता अजय कुमार पेशे से किसान हैं। उनके पास 10 बीघा खेती है। परिवार चलाने के लिए खेती के अलावा पशुपालन भी करते है। प्रिंस इस सफलता से बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि बाद में वह नेशनल डिफेंस एकेडमी में शामिल होकर भारतीय सेना (Indian Army) में ऑफिसर बनना चाहते हैं। यह लक्ष्य उन्होंने बचपन में ही बना लिया था। लेकिन वह अग्निपथ योजना से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS