Mathura Kisan Mahapanchayat : प्रियंका गांधी कृषि कानूनोंं के खिलाफ मोदी सरकार पर निशाना साधने कृष्ण नगरी पहुंचीं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पालीखेड़ा में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए कृष्ण नगरी मथुरा पहुंच गईं हैं। यहां से कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार पर निशान साधेंगी। किसान महापंचायत में शिरकत करने के बाद कांग्रेस महासचिव वृंदावन भी जाएंगी और ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के साथ ही यमुना पूजन और साधु संतों से मिलकर आशीर्वाद लेंगी।
मथुरा किसान पंचायत के रास्ते में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 23, 2021
प्रियंका गांधी जी कुछ ही क्षणों बाद किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। pic.twitter.com/i46upETq6E
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका को पहले धार्मिक स्थलों पर जाना था और बाद में किसान महापंचायत को संबोधित करना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। महापंचायत से पहले प्रियंका के धार्मिक स्थलों पर पहुंचने की खबर से वहां भारी भीड़ उमड़ सकती थी, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होने का डर था। ऐसे में तय हुआ है कि कांग्रेस महासचिव पहले किसान महापंचायत करेंगी और इसके बाद धार्मिक स्थलों पर जाएंगी।
बता दें कि प्रियंका जिस मुखर तरीके से कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, उससे यहां के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है। कांग्रेस महासचिव ने इससे पहले 15 फरवरी को बिजनौर और 10 फरवरी को सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत की थी, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने 11 फरवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाकर संगम में डुबकी लगाई थी। उन्होंने जगदगुरु गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद जी महाराज से मनकामेश्वर मंदिर में मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया था। कांग्रेस महासचिव की 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर के बघरा में आयोजित किसान महापंचायत में भी भारी भीड़ उमड़ी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS