गौमाताओं की हालत को लेकर विचलित हुईं प्रियंका गांधी और लिख डाला सीएम योगी को पत्र

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की गौशालाओं में गायों की मौत मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ निशाना साधा है। ट्विटर पर यूपी में बड़ी संख्या में गायों के शवों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसको देखकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी विचलित हो गई हैं और उन्होंने मामले को लेकर सीएम योगी योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को संबोधित करते हुये पत्र लिखा है। जिसको कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर भी जारी किया है।
प्रियंका गांधी ने मामले पर ट्वीट कर लिखा कि यूपी से आई मृत गायों की तस्वीरों को देखकर विचलित होकर मैं यह पत्र यूपी के मुख्यमंत्री और यूपी सरकार को लिख रही हूं। प्रदेश की कई गौशालाओं में यही स्थिति है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस समस्या को सुलझाने के मॉडल मौजूद हैं। गौमाता की देखभाल के घोषणाओं के साथ साथ योजनाओं को अमलीजामा पहनाना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश से आई मृत गायों की तस्वीरों को देखकर विचलित होकर मैं यह पत्र माननीय मुख्यमंत्री, यूपी सरकार को लिख रही हूं। प्रदेश की कई गौशालाओं में यही स्थिति है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 21, 2020
इस समस्या को सुलझाने के मॉडल मौजूद हैं। गौमाता की देखभाल के घोषणाओं के साथ साथ योजनाओं को अमलीजामा पहनाना जरूरी है। pic.twitter.com/XRa0xsoQKW
प्रियंका गांधी ने पत्र के माध्यम से निशाने साधते हुये लिखा कि ललितपुर के सौजना से आई गौमाता के शवों की तस्वीरों को देखकर मन विचलित हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी नहीं हुई है कि इन गायों की मौत किन हालातों में हुई है। प्रियंका ने लिखा कि पर तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि चारा-पानी नहीं मिलने की वजह से ही इन गौमाताओं की मौतें हुई हैं। इनको देखकर लगता है कि इन सभी की कई दिनों की भूख व प्यास से धीरे-धीरे काफी पीड़ादायक मौतें हुई हैं।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि दुखद ये भी है कि यह इस तरह की पहली तस्वीर नहीं है। इससे पहले भी सूबे के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें मिलती रही हैं। हर बार इन पर कुछ देर के लिए चर्चा होती है। पर इन मासूम जानवरों की देखभाल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS