विधानसभा चुनाव 2022 : किसानों से मिलने ललितपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात कर जाना हाल

2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) होने है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए है। इसी को देखते हुए कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी सक्रिय हो गई हैं। वह राजनीतिक कार्यक्रमों (Political programs) के दौरान समाज के हर वर्ग से मिलने और उनका हाल जानने की कोशिश में जुट गयी है।
बाराबंकी (Barabanki) में खेतों में काम कर रही महिला किसानों से प्रियंका ने मुलाकात की थी। जिसके बाद अब लखनऊ के चारबाग स्टेशन (Charbagh Station) पर उनकी मुलाकात कुलियों के एक समूह से हुई। प्रियंका गांधी लखनऊ से ट्रेन से ललितपुर (Lalitpur) पहुंचीं। जहां उन्होंने स्टेशन पर कुलियों के एक समूह से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने उनका हालचाल जाना।
कुलियों ने प्रियंका को अपनी रोजी-रोटी से जुड़ी परेशानिया बताईं। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका को लॉकडाउन के समय स्टेशन बंद रहने से उन पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रियंका ने उन्हें प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।
ट्रेन से ललितपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी। ललितपुर में वह मृतक किसान के परिजनों से मिलेंगी। इसके बाद वह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया में स्थित पीतांबरा मंदिर (Pitambara Temple) के दर्शन करने जाएंगी। बता दें ललितपुर में खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान की हार्ट अटैक (Heart attack) से मौत हो गई थी। बुंदेलखंड (Bundelkhand) के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां लोगों को दो दिन लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS