UP Panchayat Election 2021 को लेकर योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका, राज्य चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना, जानिये क्यों

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ने का कारण यूपी पंचायत चुनाव को बताया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने कोरोना की भयावहता को विचार किए बिना पंचायत चुनाव करा दिए, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच चुनाव कराए जाने पर राज्य चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के माध्यम से योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव ड्यूटी करने वाले लगभग 700 शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इस गर्भवती महिला को चुनाव ड्यूटी करने के लिए जबरन मजबूर किया गया था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता के बारे में विचार किए बिना पंचायत चुनाव करा दिए। करीब 60,000 ग्राम पंचायतों के इन चुनावों के दौरान प्रचार अभियान भी चले और बैठकें भी हुईं। नतीजा यह हुआ कि लोग बड़ी संख्या में इस महामारी की चपेट में आ गए।
उन्होंने कहा कि आज केवल शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जो आंकड़ें प्रस्तुत किए जा रहे हैं, उनसें वास्तविकता में हो रही मौतों का आंकड़ा कहीं ज्यादा है। सरकार केवल सच को दबाने में लगी है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में जो भी हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ अपराध से कम नहीं है। इसके लिए यूपी राज्य चुनाव आयोग भी भागीदार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS