कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल सहारनपुर जाएंगी, चिलकाना में करेंगी किसानों से जुड़ी अपनी पहली पंचायत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कल सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। वे यहां पर दोपहर दो बजे पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। खास बात है कि कृषि कानूनों के विरोध के बीच किसानों से जुड़ी यह उनकी पहली पंचायत होगी।
किसान आंदोलन के बीच यूपी की सियासत गर्मा गई है। यहां के किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार मुखर हैं। भाकियू टिकैत के आह्वान पर यूपी में किसानों की कई महापंचायतें हो चुकी हैं। मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मथुरा में हुई महापंचायतों में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सहारनपुर के शामली में हुई महापंचायत में भी भारी संख्या में लोग हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रशासन की अनुमति के बिना हुई इस महापंचायत से भाकियू ने खुद को यह कहते हुए अलग कर लिया था कि उनका इस महापंचायत से कोई लेना देना नहीं है। रालोद के बाद कांग्रेस भी किसान आंदोलन को तेज करने की दिशा में आगे बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी में जय जवान जय किसान अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस किसान पंचायतों का आयोजन कर कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
AICC महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती @priyankagandhi जी कल दोपहर 2 बजे सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत में सम्मलित होंगी। pic.twitter.com/mXzzBUF923
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 9, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आठ फरवरी को भी सहारनपुर रैली करने आना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और कम फोर्स का हवाला देते हुए प्रशासन ने उन्हें रैली करने की इजाजत नहीं दी थी। अब दोबारा से उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को भी वरिष्ठ नेताओं के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS