UP Police की बर्बरता, प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video Viral

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) का अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) जिले में महिलाओं (women) से गाली-गलौज करने और दौड़ा-दौड़कर पीटने (Beaten) का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। मामला बाबा साहब अंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) की मूर्ती से कालिख पोतने का है। जिसके विरोध में रविवार को महिलाएं विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रही थीं। उसी समय पुलिस ने उनपर भारी बल का प्रयोग किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने उनपर और उनके वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया था, जिसको रोकने के लिए उन्होंने मामूली बल का प्रयोग किया। सबसे पहले वायरल वीडियो देखिये फिर आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है-
महिला प्रदर्शनकारियों को #ambedkarnagar पुलिस ने दौड़ाकर पीटा... बर्बरता का Video आया सामने... pic.twitter.com/EKabd4MTQ4
— Prashant Singh (TV9 Bharatvarsh) (@prashant_rohan) November 7, 2022
क्या है पूरा मामला
मामला अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर (Jalalpur) कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ले का है। शनिवार को यहां स्तिथ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ती पर कुछ असामाजिक तत्वों कालिख पोत दी थी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था। घटना से आक्रोशित कुछ महिलाएं रविवार को विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। इसी बीच महिलाओं की महिला पुलिस के नोंकझोंक शुरू हो गई और महिलाएं महिला पुलिस से मारपीट करने लगीं। इसपर महिला पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए पुरुष कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर लाठीचार्ज (Lathi charge) करना शुरू कर दिया। वीडियो में पुलिसकर्मियों को महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस का क्या कहना है
मामले में अंबेडकर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा (SSP Ajit Kumar Sinha) का कहना है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं का एक समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने एक वरिष्ठ अधिकारी सहित महिला पुलिसकर्मियों पर भी पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों पुलिस वाहनों पर भी हमला कर तोड़फोड़ की थी। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए मामूली बल का इस्तेमाल करना पड़ा। सिन्हा ने आगे कहा कि आरोपियों को चिन्हित कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS