राकेश टिकैत को रूस-यूक्रेन युद्ध से दिख रहा फायदा!, केंद्र की मोदी सरकार से की यह मांग

राकेश टिकैत को रूस-यूक्रेन युद्ध से दिख रहा फायदा!, केंद्र की मोदी सरकार से की यह मांग
X
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन है। रूसी हथियारों ने यूक्रेन के कई शहरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस बीच आज राकेश टिकैत ने इसके लिए फायदेमंद अवसर बताया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द जंग (Russia Ukraine War) खत्म होने के आसार अभी तक भी नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज 45वां दिन है। रूस की मिसाइलों, बमों और लड़ाकू विमानों ने कई शहरों को तबाह (Many Cities Destroyed) कर दिया है। लाखों लोग बेघर (Homeless) हुए हैं तो वहीं हजारों लोगों ने जान भी गंवा (Deaths) दी है। पूरी दुनिया इंतजार कर रही है कि जल्द से जल्द यह जंग खत्म हो। हालांकि किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को इस युद्ध के समय मे फायदा दिखा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत ने आज ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'यूकेन-रूस विवाद के बाद दुनियाभर में खाद्यान्न की मांग बढ़ना और भारत का रिकॉर्ड निर्यात करना देश के किसानों के लिए बेहतर अवसर है। किसानों को तभी फायदा मिलेगा जब केंद्र एमएसपी से ऊंचे दाम निर्धारित कर किसानों की फसल खरीदे।'

भारत ने की हमेशा दुनिया की मदद

उधर, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भारत ने किसी भी हालात का फायदा नहीं उठाया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के दौरान भी भारत ने किसी का पक्ष नहीं लिया। उन्होंने रूस से पुरानी और गहरी मित्रता होने के बावजूद आलोचना की है कि यह युद्ध गलत है। यही नहीं भारत ने अफगानिस्तान में भी तालिबानी हमले के बाद वहां जनता की मदद के लिए खाद्यान्न पहुंचाया था। ऐसे में राकेश टिकैत के बयान पर लोगों का भड़कना लाजमी दिखाई दे रहा है।

Tags

Next Story