भव्य राम मंदिर का 70 फीसदी काम हुआ पूरा, चंपत राय बोले- अक्टूबर तक मंदिर का प्रथम तल हो जाएगा तैयार

श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने शुक्रवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction ) की प्रगति संतोषजनक है।
निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने गर्भगृह निर्माण की जानकारी दी। तय समय सीमा के अनुसार 2023 तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। चंपत राय ने कहा राम मंदिर का 70 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। पहला चरण अक्टूबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।
दूसरा चरण दिसंबर 2024 में पूरा हो जाएगा जबकि 2025 तक मंदिर आकार ले चुका होगा। चंपत राय ने कहा कि इस साल अक्टूबर तक मंदिर का पहला तल तैयार हो जाएगा। गर्भगृह के चारों ओर की दीवारें तैयार हो चुकी हैं। मंदिर की भाषा में इन दीवारों को मंडोवर कहा जाता है। ये दीवारें भी पत्थरों की ऊंचाई के साथ-साथ ऊपर की ओर चल रही हैं। गर्भगृह के चारों ओर दीवार के बाहर परिक्रमा पथ भी तैयार किया जा रहा है। इनकी दीवारों का काम भी साथ-साथ चल रहा है।
ऐसी भव्य होगी भगवान श्रीराम की मूर्ति
ट्रस्ट के अनुसार, भगवान श्रीराम की मूर्ति 8.5 फीट ऊंची होगी, जिसे बनने में 5 से 6 महीने का समय लगेगा। मूर्ति के लिए ऐसा पत्थर चुना जाएगा जो आसमानी रंग का हो। इसके साथ ही महाराष्ट्र और उड़ीसा के मूर्तिकला के विद्वानों ने आश्वासन दिया है कि ऐसा पत्थर उनके पास उपलब्ध है। पद्मश्री से सम्मानित मूर्तिकार बनाएंगे रामलला की मूर्ति की आकृति।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS