अयोध्या में तेजी से हो रहा भव्य राम मंदिर का निर्माण, 2023 में इस दिन से कर सकेंगे भगवान राम के दर्शन

अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram temple) का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। नींव का पहला फेस पूरा हो गया है। दूसरे चरण के शिलान्यास का निर्माण कार्य नवंबर के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' (Shree Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) के महासचिव (General Secretary) चंपत राय (Champat Rai) ने दी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गर्भगृह में दिसंबर 2023 तक दर्शन शुरू हो जाएंगे ।
The construction work of the temple at Ram Janmbhoomi in Ayodhya is going on at a fast pace. Darshan will start in the sanctum sanctorum by December 2023: Champat Rai, General Secretary, Shree Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust pic.twitter.com/kBaXcYIhr5
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2021
ट्रस्ट की मानें तो भव्य मंदिर की आधारशिला को रखने के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। ताकि इसे 1500 से ज्यादा सालों तक संरक्षित किया जा सके। 2023 के अंत तक गर्भगृह में रामलला या 'शिशु राम' की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। मंदिर की नींव भरने का काम 20 परतों तक पूरा कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि मंदिर 360 फीट लंबा, 235 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 14, 2021
नींव हेतु भूमि को सुदृढ़ करने का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण भी नवंबर मध्य तक पूर्ण हो जाएगा। ततपश्चात फर्श निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS