गोरखपुर में भाभी को शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा दुष्कर्म, अब आरोपी के साथ परिवार पर भी केस

गोरखपुर में भाभी को शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा दुष्कर्म, अब आरोपी के साथ परिवार पर भी केस
X
पीड़िता का आरोप है कि देवर ने शादी से पहले ही उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन वो बच्चों की खातिर चुप रही। इसके बाद आरोपी यह झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा कि वह जल्दी शादी कर लेगा।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया और जब भाभी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। परिजनों ने भी जब साथ नहीं दिया तो पीड़िता ने पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि छह साल पहूर्व उसकी पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद सास और ससुर ने कहा कि देवर से शादी करा देंगे। चूंकि उसके पास दो बच्चों की जिम्मेदारी भी थी, लिहाजा वो इसके लिए तैयार हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि देवर ने शादी से पहले ही उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन वो बच्चों की खातिर चुप रही। इसके बाद आरोपी यह झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा कि वह जल्दी शादी कर लेगा। इस बीच जब भी उसने शादी करने का दबाव बनाना चाहा तो सास-ससुर आरोपी के बचाव में आ गए और दिलासा देते रहे कि वो शादी करा देंगे।

पीड़िता के मुताबिक जब उसने दोबारा से शादी की बात की तो उसके साथ मारपीट करके घर से बच्चों समेत निकाल दिया और धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस पर पीड़िता ने पुलिस थाने जाकर अपने साथ हुए अपराध की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी देवर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags

Next Story